search

शहर वालों ने वाराणसी में विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गांव में वोटर बने रहने को दी प्राथमिकता

deltin33 2025-12-31 12:56:59 views 1240
  

सर्वाधिक एएसडी मतदाता उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मिले हैं।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधानसभा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र भरने व जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इसका आलेख प्रकाशन व दावा आपत्ति शेष है। एसआइआर के दौरान जिले में 31 लाख 53 हजार 705 मतदाताओं में से गणना प्रपत्र भरने वाले 24 लाख 7143 मतदाता पूरी तरह सेव यानी सुरक्षित हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान हो चुका है। फार्म भरने वाले अन्य एक लाख 71 हजार 403 मतदाताओं की मैपिंग (मिलान) नहीं हो सकी है। इन सभी को नोटिस जारी होगा। नोटिस के बाद साक्ष्य देना होगा। साक्ष्य ठीक रहेंगे तो वोटर बने रहेंगे वरना नाम कटना तय है। इसके अलावा एएसडी यानी अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृतक वोटरों का नाम सूची से हटा दिया गया है। इनकी संख्या जिले में पांच लाख 72 हजार 947 यानी 18.17 प्रतिशत है।

  

जिले में विधानसभावार एसआइआर की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक एएसडी मतदाता उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मिले हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 11 हजार 286 (24.8 प्रतिशत) मतदाता सूची से हटाए गए हैं। हालांकि इस तरह के वोटरों को दावा आपत्ति देने का मौका मिलेगा। इस समय साक्ष्य के साथ उपस्थित होंगे तो नए सिरे से वोटर बन सकेंगे।

शहरी क्षेत्र के अन्य विधानसभा क्षेत्र दक्षिणी में 76556 (23.83 प्रतिशत), कैंट में एक लाख 12 हजार 421 (23.83 प्रतिशत) एएसडी वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। इसमें शिफ्टेड व अनुपस्थित वोटरों की संख्या सर्वाधिक रही। इसके पीछे मुख्य वजह यह भी बताया जा रहा है कि गांव व शहर दोनों जगह की मतदाता सूची में जिनका नाम था, उन लोगों ने गांव को वरीयता दी और शहर से फार्म नहीं भरा। इसके अलावा बहुतायत ने शहर में मतदाता बनने की अपेक्षा गांव को ही चुना।

पुश्तैनी संपत्ति को ध्यान में रखते हुए गांव में अपनी पहचान बनाए रखना बताया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या कम होने ls राजनीतिक दलों में चिंता है। सर्वाधिक मृतक मतदाता उत्तरी विस क्षेत्र में 3.11 तो अजगरा में सबसे कम 1.98 प्रतिशत मिले हैं। अजगरा में सबसे कम तो शहर उत्तरी में सर्वाधिक मतदाता हटाए गए हैं।

मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन छह जनवरी को

एसआइआर के बाद मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 31 दिसंबर को होना था, अब छह जनवरी को होगा। दावा आपत्ति छह जनवरी से छह फरवरी तक किया जा सकेगा। इसी क्रम में छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस जारी होना व निस्तारण की प्रकिया होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च, 2026 को होगा। इस आशय का आदेश अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिपिन कुमार की ओर से जारी किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471159