search

महाशिवरात्रि पर आज मंदिरों में होगा जलाभिषेक, हर-हर महादेव के गूजेंगे जयकारे; गाजियाबाद में तैयारी पूरी

LHC0088 1 hour(s) ago views 540
  

महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी में आज रविवार को मनाया जाएगा।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शिव-शक्ति के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी में आज रविवार को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा के लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल की व्यवस्था की गई है। सोसायटी व कॉलोनियों के मंदिरों में भी पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

ट्रांस हिंडन के वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर, इंदिरापुरम आदि क्षेत्रों के मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। कौशांबी के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में रूद्राभिषेक के लिए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से 21 नर्मदेश्वर महा शिवलिंग मंगाए गए हैं।

यहां सुबह में जलाभिषेक के बाद रात आठ बजे से 10:30 बजे तक 21 जोड़े एक साथ रूद्राभिषेक करेंगे। सभी जोड़ों को एक साथ रूद्राभिषेक कराने के बाद शिवलिंग उन्हें दिए जाएंगे। इसके बाद महा आरती व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। वहीं, मोहननगर के दुर्गा माता मंदिर में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए तैयारी कर ली गई हैं।

भीड़ व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं। यहां महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन रहेगी। मोहन नगर के पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित डा. गिरीश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं। मंदिरों को गेंदा व गुलाब समेत विभिन्न प्रकार के फूलों से भी सजाया गया है।
शालीमार गार्डन में एसीपी ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने महाशिवरात्रि को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोगों ने भी अपने सुझाव दिए। सांझा प्रयास सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय संयोजक जुगल किशोर, नीरज त्यागी, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
पूजन विधि

सनातन धर्म मंदिर के पंडित राजेंद्र पांडेय ने बताया कि भगवान शिव के पूजन के लिए सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें। भगवान शिव के व्रत का संकल्प लें। उसके बाद शिवालय या घर में ही भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, चंदन और भगवान भोले की प्रिय वस्तुओं से अभिषेक कर मिठाइयों का भोग लगाएं। ओम नम: शिवाय का जाप करें।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर दुल्हन की तरह सजे बरेली के सात नाथ मंदिर, दर्शन से पहले जान लें त्रिवटीनाथ मंदिर की नई एंट्री गाइडलाइन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159905