search

India vs Pakistan टी-20 वर्ल्ड कप मैच पर लगा करोड़ों का सट्टा, पुलिस ने सटोरियों को पकड़ने के लिए बिछाया जाल

LHC0088 2026-2-15 03:56:06 views 1230
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। टी-20 विश्वकप में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर करोड़ों रुपये का सट्टा लग गया है। सट्टेबाजी ऑनलाइन और ऑफलाइन की जा रही है। सटोरियों को बड़ा दांव लगाने के लिए बुकी कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। सट्टेबाजों की नजर में भारतीय टीम को फेवरेट बताया गया है और इसी के अनुसार दांव लगाया जा रहा है।

सटोरियों को बिना डर के खेलने के लिए किराए पर कमरे लिए गए हैं। कुछ होटलों में भी बुकिंग की गई है। इसका पता चलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होते ही पुराने और कुख्यात सटोरिए तेजी से सक्रिय हुए। अलग-अलग स्थान पर उन्होंने सट्टेबाजी शुरू की। अतरसुइया, कीडगंज, धूमनगंज, दारागंज, शिवकुटी, कैंट सहित कई थाना क्षेत्रों में सटोरियों ने सुरक्षित स्थान खोज लिया है।

वहां रविवार सुबह से ही सट्टेबाजी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शनिवार को राजापुर कछार में पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सटोरियों, जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

मुकदमे के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

बीते साल तत्कालीन एडीसीपी अभिजीत कुमार ने जुआरियों, सटोरियों के ठिकानों पर छापेमारी कराई थी। उस दौरान तीन थानों मुकदमा लिखा गया था। इसमें कुंवरजी निषाद, गप्पी निषाद, राजा, छोटू के खिलाफ मुकदमा हुआ, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। पंकज भड़रा के खिलाफ गैंग्स्टर है। वह अपने साथी शेरू, विपिन, टंकी सहित कई अन्य के साथ मिलकर सट्टेबाजी करता है। पुलिस इन सभी को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में मुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों के जत्थे पर किया पथराव, सिपाही समेत 5 लोग घायल; इलाके में तनाव
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126