बिहार से नोएडा पहुंची महिला 10 वर्ष बाद परिवार से मिली
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में दो वर्ष से रह रही महिला 10 वर्ष बाद अपने परिवार से मिलीं। महिला के स्वजन उनको लेने के लिए बिहार से आए। आश्रम ने टीम ने महिला को उनके पति के साथ भेज दिया। आश्रम की टीम लगातार पुनर्वास का कार्य कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बता दें बिहार के नवादा निवासी रूबी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 10 वर्ष पूर्व वह घर से निकलीं लेकिन उसके बाद लौटी नहीं। स्वजन ने उनको तलाशने का खूब प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। दो वर्ष पूर्व सेक्टर-47 की सड़क पर मानसिक रूप से बीमार महिला की जानकारी अपना घर आश्रम की टीम को मिली। मौके पर टीम पहुंची।
महिला को आश्रम में लेकर आए। वह अपना और परिवार के बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहीं थीं। वह कौन हैं और कहां से हैं इसके बारे में भी उनको जानकारी नहीं थी। महिला का अपना घर आश्रम में रहकर ही इलाज चला।
दो वर्ष बाद उनको अपने गांव और पति का नाम याद आया। उनके पति रामानंद और ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। महिला का पति उनको मौके पर लेने के लिए पहुंचा। आश्रम की टीम ने महिला को पति के साथ भेज दिया। अपना घर आश्रम अब तक 240 लोगों का पुनर्वास करा चुका है।Daily Numerology Horoscope, अंकज्योतिष राशिफल, दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल, Numerology Horoscope, Numerology Horoscope 26 September 2025, 26 September 2025, mulank horoscope 26 September 2025, daily number astrology, September 2025 numerology guide, ank jyotish 26 September 2025, what your mulank says today, 26 September numerology analysis, 26 Sep |