search

लेस्बियन से इश्क में कलयुगी मां ने 5 महीने के बच्चे को उतार दिया मौत के घाट, फिर ऐसे खुला राज

deltin33 2025-11-8 03:07:12 views 1128
  

पांच महीने के बच्चे को मां ने दी मौत।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें 25 साल की एक महिला ने लेस्बियन पार्टनर के लिए अपने 5 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के इस मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

25 वर्षीय भारती और उसकी समलैंगिक प्रेमिका सुमित्रा को 2 नवंबर को 5 महीने के बेटे ध्रुवन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चिन्नाट्टी गांव की रहने वाली भारती नाम की आरोपी के दो और बच्चे हैं और दोनों लड़कियां हैं, जिनकी उम्र 5 और 3 साल है। भारती के पति के. सुरेश को हाल ही में उसके समलैंगिक संबंध के बारे में पता चला था और वह अक्सर घर पर उससे झगड़ा करता था।
भारती ने किया ये ड्रामा

2 नवंबर को भारती ने कथित तौर पर अपने नवजात बेटे का गला घोंट दिया और अपने परिवार वालों को बताया कि बच्चे की अचानक मौत हो गई। परिवार के सदस्य दिन में काम पर गए हुए थे और उन्होंने भारती की बात पर यकीन कर लिया और बच्चे को दफना दिया।
पति को था पत्नी पर शक

हालांकि, सुरेश को अपनी पत्नी पर कुछ शक था और उसने बच्चे की मौत की जांच के लिए केलमंगलम पुलिस से संपर्क किया था। जांच करने पर पुलिस को भारती द्वारा सुमित्रा को भेजी गई मृत बच्ची की एक तस्वीर मिली, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। अन्य चैट, तस्वीरों और वीडियो से भारती और सुमित्रा के बीच अंतरंग संबंधों का पता चला।
पूछताछ में उगला सच

पूछताछ करने पर भारती और सुमित्रा दोनों ने अपराध कबूल कर लिया और सुमित्रा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: नशे में थे तीनों आरोपी... पीड़िता के दोस्त पर दरांती से किया हमला, कोयंबटूर गैंगरेप केस पुलिस के बड़े खुलासे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521