LHC0088                                        • 2025-10-23 23:06:38                                                                                        •                views 334                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
    
 
Skoda Superb डीजल एक टैंक में वर्ल्ड रिकॉर्ड की दूरी तय की।  
 
  
 
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। डीजल इंजन हमेशा से ही ईंधन दक्षता और लंबी दूरी की क्षमता के लिए जाने जाते रहे हैं। पेट्रोल इंजन जहां लंबी दूरी पर सीमित रेंज देते हैं, वहीं डीजल इंजन कम ईंधन में लंबी दूरी तय करने की क्षमता रखते हैं। इस क्षमता का जीवंत उदाहरण पेश किया है पॉलिश रैली ड्राइवर मिको मार्सिक ने, जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत Skoda Superb डीजल के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
रिकॉर्ड की कहानी  
  
 - मिको मार्सिक ने अपनी Skoda Superb डीजल से 2,831 किलोमीटर की दूरी एक ही बार टैंक में फ्यूल भरने के बाद तय की। यह कार करीब स्टॉक थी और इसके 66 लीटर के टैंक में सिर्फ नियमित डीजल भरी गई थी। कार में केवल कुछ मामूली बदलाव किए गए थे जैसे 16-इंच के लो-रिज़िस्टेंस टायर्स और स्पोर्टलाइन वेरिएंट के सस्पेंशन स्प्रिंग्स, जिससे ग्राउंड क्लीयरेंस 15 मिमी कम हुई। 
 
  - मार्सिक ने यह सफर पोलैंड से शुरू की, फिर जर्मनी और फ्रांस होते हुए नीदरलैंड्स और बेल्जियम के रास्ते वापस जर्मनी पहुंचे। रास्ते में तापमान अक्सर 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस पूरे सफर के दौरान उन्होंने अधिकतम 80 km/h की रफ्तार बनाए रखी, जिससे कार की माइलेज 42.89 km/l के आसपास रही। 
 
  - मिको का मानना है कि सही प्लानिंग और प्रीमियम डीजल के इस्तेमाल से यह रेंज और भी बढ़ाई जा सकती है। उनका अगला लक्ष्य 3,000 किलोमीटर की दूरी एक ही टैंक में तय करना है। 
 
       
अधिकतम माइलेज के लिए टिप्स  
 
मिको ने इस रिकॉर्ड के बाद कुछ सुझाव दिए हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी लंबी दूरी पर ईंधन की बचत कर सकता है। उन्होंने बताया कि टायर्स का प्रेशर हमेशा सही रखें। ड्राइविंग से पहले अच्छी तरह आराम करें और ट्रैफिक का अनुमान लगाकर ब्रेकिंग कम करें। इसके साथ ही धीरे-धीरे एक्सेलेरेट करें, ईको मोड का इस्तेमाल करें और अनुकूल हवा की दिशा का फायदा उठाएं।  
Skoda Superb डीजल का इंजन  
 
    फीचर डिटेल्स  
    
    
   इंजन  
   2.0L 4-सिलेंडर टर्बो डीजल  
    
    
   पावर  
   148 bhp  
    
    
   टॉर्क  
   360 Nm  
    
    
   ट्रांसमिशन  
   7-स्पीड DSG  
    
    
   ड्राइव  
   FWD  
    
    
   केर्ब वेट  
   1,590 kg  
    
    
   टैंक क्षमता  
   66 लीटर  
    
    
   माइलेज (रिकॉर्ड रन)  
   42.89 km/l  
    
 
इसमें 2.0L 4-सिलेंडर टर्बो डीजल दिया गया है। यह इंजन 148 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |