search

युगांडा में हाईवे पर बस-ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 63 लोगों की मौत

LHC0088 2025-10-22 19:13:08 views 1268
  

युगांडा में भीषण सड़क हादसे में 63 लोगों की मौत। (फोटो- एजेंसी)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युगांडा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर गुलू शहर जाने वाले हाईवे पर दो बसें और दो दूसरी गाड़ियां टकरा गईं। इस हादसे में कम से कम 63 लोगों की मौत हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार, ये हादसा तड़के सुबह हुआ है। यह पूर्वी अफ्रीकी देश में हाल के सालों में हुए सबसे बुरे सड़क हादसे में से एक है। इस भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ओवरटेक की कोशिश ने ली 63 जान

पुलिस ने बताया कि विपरीत दिशा में जा रहे दो बस चालकों ने दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सभी आपस में किरयांडोंगो शहर के पास टकरा गए।

चूंकि यगांडा और पूर्वी अफ्रीका में दूसरी जगहों पर सड़क हादसे आम माने जाते हैं। यहां पर सड़कों का चौड़ा न होना हादसे की मुख्य वजह बनता है। इन हादसों के लिए पुलिस आम तौर पर तेज गति को जिम्मेदार मानती है। इसी तरीके से अगस्त के महीने में केन्या में अंतिम संस्कार के बाद वापस लौट रहे लोगों की तेज रफ्तार बस पलटकर एक खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की जान गई थी।

बुधवार को युगांडा में हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या काफी ज्यादा है। इस हादसे पर रेड क्रॉस की स्पोक्सपर्सन आइरीन नाकासिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि घायलों के हाथ-पैर टूटे हुए थे और खून बह रहा था। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी है।
पुलिस ने लोगों से की ये खास अपील

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे जांच जारी है, हम सभी गाड़ी चलाने वालों से जोर देकर कहते हैं कि वे सड़कों पर अधिक से अधिक सावधानी बरतें, खासकर खतरनाक और लापरवाही से ओवरटेक करने से बचें, जो देश में क्रैश के मुख्य कारणों में से एक है। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138