search

शादी का झांसा देकर चार माह तक दुष्कर्म करने का आरोप, गर्भवती होने पर दवा खिलाकर कराया गर्भपात

Chikheang 2025-10-19 18:08:15 views 1233
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, धनघटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ चार माह तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपित ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद युवती की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

18 वर्षीय युवती को गांव के ही एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिया और चार माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों बाद जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपित ने लोकलाज का हवाला देकर गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सीएचसी हैंसर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल, और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मामले में पीड़िता की मां ने शुक्रवार को धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। घटना की जानकारी मिलते ही धनघटा पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित गांव छोड़कर फरार है।

इस संबंध में जानकारी के लिए प्रभारी निरीक्षक जेपी दूबे को फोन किया गया तो फोन सिपाही ने उठाया और बताया कि वह बिजी हैं। वहीं, सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953