search

व्हाइट हाउस में मौजूद थे ट्रंप तभी अज्ञात व्यक्ति ने सिक्योरिटी गेट में घुसा दी अपनी कार, फिर क्या हुआ?

cy520520 2025-10-22 16:37:26 views 1244
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर एक व्यक्ति ने अपनी कार को जबरन सुरक्षा बैरियर से टकरा दिया। यह घटना रात करीब 10:37 बजे हुई। इसके बाद यूएस सीक्रेट सर्विस ने तुरंत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा और सतर्कता पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीक्रेट सर्विस के अनुसार, उनकी यूनिफॉर्म डिवीजन ने कार की तलाशी ली और इसे सुरक्षित घोषित किया। ड्राइवर की पहचान और इस घटना के पीछे के मकसद के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जांच अभी जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर व्हाइट हाउस के बाहर का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में सीक्रेट सर्विस के अधिकारी टकराई हुई कार की जांच करते, उसका माप लेते और तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं। इस घटना के समय राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे।

हालांकि, इस घटना के बाद व्हाइट हाउस को लॉकडाउन करने की जरूरत नहीं पड़ी। गेट की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है और कार को हटाने तक यह बंद रहेगी।

  

  
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब व्हाइट हाउस के सुरक्षा गेट पर इस तरह की घटना हुई हो। पिछले साल जनवरी 2024 में एक ड्राइवर ने बाहरी गेट से कार टकरा दी थी। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था। उस समय राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे और सीक्रेट सर्विस ने साफ किया था कि इस घटना से कोई खतरा नहीं था।

इसके बाद मई 2024 में एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की कार व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा बैरियर से टकराने के बाद उसकी मौत हो गई थी। सीक्रेट सर्विस ने तब भी कहा था कि इससे कोई सार्वजनिक खतरा नहीं था। इन घटनाओं ने व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर बार-बार सवाल उठाए हैं।
जांच में जुटी सीक्रेट सर्विस

व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर ये घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं, खासकर जब ईस्ट विंग के पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। सीक्रेट सर्विस इस ताजा घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। अभी तक कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सुर्खियों में ला दिया है।

यह भी पढ़ें: \“अगर दम है तो...\“, NO King प्रदर्शन पर खामेनेई ने फिर उड़ाया ट्रंप का मजाक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737