search

छठ के लिए आज से डीडीयू-गया के बीच चलेगी अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी खुलने का समय

deltin33 2025-10-22 16:06:45 views 1176
  

डीडीयू और गया के बीच रोज चलेगी अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन



जागरण संवाददाता, गयाजी। छठ महापर्व के लिए अपने घर आ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से 22 अक्टूबर बुधवार से अगले आदेश तक प्रतिदिन एक अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 09 बजे रवाना होगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन के बीच इस ट्रेन का चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू स्टेशनों पर भी ठहराव होगा।  
डीडीयू जंक्शन से 09 बजे सुबह खुलेगी

गया जंक्शन पहुंचने पर यही ट्रेन इसी मार्ग और ठहराव के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए वापसी करेगी। डीडीयू जंक्शन से 09 बजे सुबह खुलने के बाद यह ट्रेन गया जंक्शन तक ओपन टाइमिंग के साथ चलाई जाएगी।  

गया जंक्शन से डीडीयू तक वापसी में भी ओपन टाइमिंग के साथ परिचालन होगा। छठ पर्व के लिए डीडीयू मंडल तक पहुंच रहे उत्तर और दक्षिण बिहार के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सहायक होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521