search

कैथल में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, खेत से घर वापस आ रहा था मृतक

deltin33 2025-10-22 11:37:09 views 956
  

कैथल: सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत



जागरण संवाददाता, कैथल। दीपावली के दिन एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। गांव बात्ता निवासी सूबे सिंह की शिकायत पर कलायत थाना में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर को गांव बात्ता में नेशनल हाईवे 152 पर एक कार ड्राइवर ने सड़क पर जा रहे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश को टक्कर मार दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक अपने गांव बात्ता में खेतों में गया था। जैसे ही गांव के नजदीक पहुंचा तो एक कार ड्राइवर ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए ओमप्रकाश को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसकी सूचना पुलिस को दी थी।

सूचना मिलते ही कलायत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। कलायत थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। वहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521