search

चंडीगढ़ में Thar से दो सगी बहनों को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार, केस में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज हटाया, एक बहन की हुई थी मौत, दूसरी घायल

cy520520 2025-10-17 18:07:12 views 1281
  

थार से युवतियों को टक्कर माने वाला नेरोशप्रीत सिंह पुलिस की गिरफ्त में।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-46 में सड़क किनारे खड़ी दो बहनों को थार गाड़ी से टक्कर मारने वाले को दो दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित नेरोशप्रीत सिंह लॉ की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, केस की कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर सेक्टर-45 की बुड़ैल चौकी के इंचार्ज गुरजीवन सिंह पर भी गाज गिरी है। उन्हें चौकी इंचार्ज के पद से हटाया दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर नवीन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेक्टर-46 में बुधवार दोपहर दो सगी बहनों को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मारी थी। 22 वर्षीय सोजेफ की मौत हो गई थी, जबकि उसकी बड़ी बहन 24 वर्षीय ईशा का सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। क्योंकि इस मामले में थार का नंबर पुलिस को घटनावाले दिन ही मिल गया था। इसके बावजूद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। हालांकि, पुलिस ने थार को इंडस्ट्रियल एरिया से बरामद कर लिया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737