search

Bihar Politics: महागठबंधन में नहीं गली पशुपति पारस की दाल, RLJP ने जारी की 25 प्रत्याशियों की लिस्ट

deltin33 2025-10-17 18:07:21 views 1164
  

पशुपति पारस की रालोजपा ने जारी की 25 प्रत्याशियों की लिस्ट।



राज्य ब्यूरो, पटना। महागठबंधन में बात नहीं बनने के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को 25 उम्मीदवारों की सूची जारी किया।

पारस ने अलौली (अनुसूचित जाति सुरक्षित) से अपने पुत्र यशराज पासवान को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा खगड़िया से पूनम यादव, बेलदौर से सुनीता शर्मा, साहेबपुर कमाल से संजय कुमार यादव, बखरी से नीरा देवी पर दांव खेला है।

सिकंदरा से रामाधीन पासवान, राजपुर से अमर पासवान, चेनारी से सोनू कुमार नट, डुमराव से मृत्युंजय कुशवाहा, बक्सर से धर्मेन्द्र राम, आरा से हरे कृष्ण पासवान, अरवल से दिविया भारती, इमामगंज से तपेश्वर पासवान, बराचट्टी से शिव कुमार नाथ निराला उम्मीदवार होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मोहनिया से अनिल कुमार, बरहरिया से सुनील पासवान, कुढ़नी से विनोद राय, बरूराज से संजय पासवान, हरसिद्दी से मदन पासवान, गरखा से विगन मांझी, चिरैया से शेख सलाउद्दीन खान चुनाव लड़ेंगे।

राजापाकर से शिवनाथ कुमार पासवान, हाजीपुर (शहर) से धनश्याम कुमार दाहा, वैशाली से राम एकबाल कुशवाहा एवं महुआ से शमसुज्जमा को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश के नाम पर नहीं लगी मुहर! अमित शाह ने CM फेस को लेकर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- BJP Candidate List: भाजपा ने 80 विधायकों में से 19 के टिकट काटे, टॉप लीडरशिप के फैसले से हलचल तेज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521