search

चंडीगढ़ में ड्रेनेज पाइप में मिली युवक की लाश, मोहाली से पांच दिन से गायब था, घरवाले कर रहे थे तलाश, शिनाख्त के लिए पुलिस का फोन आया तो उड़ गए होश

LHC0088 2025-10-16 22:08:37 views 1277
  

पहली नजर में पुलिस इसे हत्या ही मान कर चल रही है।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दीवाली से महज पांच दिन पहले शहर में हत्या की वारदात सामने आई है। सेक्टर 42 में ड्रेनेज की पाइप से एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मोहाली के गांव सोहाना निवासी गुरविंदर के रूप में हुई है। वह 12 अक्टूबर से लापता था। सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में फोन खरीदने गया था, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। घरवाले उसे तलाश रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिजनों ने गुरविंदर की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुरविंदर के शव को सेक्टर 16 के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। हालांकि, पहली नजर में पुलिस इसे हत्या ही मान कर चल रही है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138