ताजमहल पर कोहरा। फाइल
जागरण संवाददाता, आगरा। मौसम विभाग ने शहर में रविवार को घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। इससे ठंड बढ़ेगी, जिससे शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उधर, शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में कभी धूप निकली तो कभी आंशिक बादल छाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शहर में सुबह कोहरा और दोपहर में धुंध की चादर छाई रही। प्रदेश में आगरा तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। इटावा 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। रविवार को घना कोहरा छाया रहा।
सीजन में सबसे कम रहा तापमान, प्रदेश में तीसरा स्थान
शहर में शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गलन बढ़ गई। सुबह कोहरा छाए रहने व ठंड की वजह से लोग ठिठुरते रहे। गलन अधिक रही। सुबह करीब नौ बजे धूप निकल आई, लेकिन दोपहर होते-होते शहर में बादल घिर आए। इसके बाद सूरज कभी बादलों की ओट में छिपा तो कभी दर्शन दिए। दिन के तापमान में गिरावट आने से दोपहर में ठंड अधिक रही। शाम ढलने के बाद शहर में धुंध छा गई।
ये रहा तापमान
अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। शहर में पिछले तीन दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
शहर में तापमान की स्थिति
तिथि, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
25 दिसंबर, 22.7, 7.6
26 दिसंबर, 22.3, 7.4
27 दिसंबर, 20.8, 7.1
प्रदेश के शहरों में स्थिति
क्रम, शहर, न्यूनतम तापमान
1, इटावा, 6.2
2, बाराबंकी, चुर्क (सोनभद्र), 7.0
3, आगरा, 7.1
4, फतेहपुर, 7.2
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार सुबह शहर में घना कोहरा रह सकता है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिसे ठंड बढ़ेगी। सोमवार से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। |