search

बीएलओ ड्यूटी में लगे शिक्षक की मौत से परिवार में मातम, गोंडा में थी तैनाती

LHC0088 2025-11-26 15:07:40 views 1156
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। मल्हनी गांव के 34 वर्षीय विपिन यादव की मौत ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं। गोंडा जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात विपिन की मंगलवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि यह बीमारी से अधिक शिक्षा विभाग और अफसरों के मानसिक दबाव का नतीजा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वजन के अनुसार, उस पर हाल के दिनों में विद्यालयीय कार्य के जिम्मेदारियों के साथ-साथ बीएलओ की ड्यूटी का दबाव था। पिता सुरेश कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को सुबह विपिन का फोन आया था और उसकी आवाज बेहद तनावपूर्ण थी। उसने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने किसी मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया।

इसके तुरंत बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति की खबर मिलते ही स्वजन उसे लखनऊ ले गए, लेकिन दोपहर करीब एक बजे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें- चाचा का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर चचेरी बहन और उसके बेटे अपने नाम करा ली जमीन, जांच में खुली पोल

पत्नी सीमा पर जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं चार वर्षीय बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। माता आशा देवी, भाई सचिन व बहन सोनाली रोते-बिलखते बेसुध हो जा रहे थे। पिता ने विभागीय अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रशासन को तहरीर दी है और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165795