search

Deoria Murder Case: मनीषा की कॉलेज आते जाते आरोपी से बढ़ी थी नजदीकियां, मोबाइल फोन खोलेगा राज

cy520520 2025-10-14 18:07:36 views 1248
  

आरोपित युवक के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ



संवाद सूत्र, लार/लार रोड। आरोपित युवक से मृतका मनीषा की नजदीकियां कालेज में आते-जाते बढ़ी थी। दोनों मोबाइल फोन पर अक्सर बातें करते थे। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को पहले से थी। आरोपित युवक की जिद को देखते हुए घरवालों ने शादी के लिए भी रजामंदी दी थी, लेकिन दोनों के बीच कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतका मनीषा के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हैं। उसने देर से पढ़ाई शुरू की थी। वह लार रोड के एक इंटर कालेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। लोगों के मुताबिक, लार थानाक्षेत्र के हरि कुंडावल अपने गांव से युवती मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव होकर ही पढ़ने जाती थी।

युवती मनीषा व आरोपित अभिषेक प्रसाद ने एक साथ हाईस्कूल तक पढ़ाई की। दोनों के बीच कई वर्षों से दोस्ती चल रही थी। इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को हो गई थी। युवती के घरवालों के विरोध के बाद भी आरोपित ने दूरी नहीं बनाई।

आरोपित के घरवालों ने भी कई बार उसकी पिटाई की और कमाने के लिए बाहर भेजा, लेकिन वह ज्यादा दिन बाहर नहीं ठहरता था। गांव आने पर युवती के गांव का फेरा लगाता था।

बंदिश लगाने के बाद भी दोनों अक्सर मिलते थे। आरोपित के घरवालों ने बालिग होने पर शादी के लिए भी हामी भर दी थी। लोगों का कहना है कि मृतका की बहनें आर्केस्ट्रा में काम करती थीं। बाद में उनकी शादी हो गई।

मोबाइल खोलेगा घटना का राज

मृतका मनीषा का मोबाइल घटना के बाद से गायब है। शक है कि घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल को गायब किया गया है। फिलहाल पुलिस काल डिटेल के जरिये कड़ियों को जोड़ेगी। पता करेगी कि आखिर किन परिस्थितियों में युवती की हत्या की गई है। घटना में कितने लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से देवरिया में सनसनी, मौके पर पहुंचे एसपी

गली तक युवती को कैसे पहुंचाया। घटना का पर्दाफाश करने के लिए सीओ सलेमपुर मनोज कुमार व थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने घंटों गांव में डेरा डाला था। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह भी घंटों जानकारी लेते रहे। एसओजी को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है।

पोलदारी का काम करता है आरोपित का पिता


आरोपित अभिषेक का पिता रविंद्र पोलदारी का काम करता है। वह लार रोड में निजी दुकानों पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने बेटे को कई बार मृतका से दूरी बनाने के लिए डांट फटकार व पिटाई लगाई थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737