search

दिल्ली-यूपी और बिहार में बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

deltin33 2025-10-14 13:07:24 views 1223
  

दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड का एहसास। फोटो- पीटीईआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून के जाने के बाद उत्तर भारत में मौसम (Weather Update) तेजी से करवट ले रहा है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह और शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। खासकर पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई हिस्सों को भिगोएगा।
दिल्ली एनसीआर में मौसम

राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम की ठंड पड़ने लगी है। आज दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज धूप के बावजूद तापमान 31-33 के बीच रहेगा। इसके साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे रात में ठंड का एहसास हो सकता है।

  
यूपी-बिहार में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी 16 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि, 16 तारीख से यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ेगी, लेकिन रात में तापमान तेजी से कम होगा, जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा।

वहीं, बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिन बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन राज्यों में तापमान 19-31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, 19 अक्टूबर के बाद इन राज्यों में मौसम करवट ले सकता है।
पहाड़ी राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी देखी जा चुकी है। हालांकि, अब तेज धूप से बर्फ पिछलने लगी है। ऐसे में कई जगहों हिमस्खलन होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 14-17 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह कई इलाके कोहरे की चादर ओढ़े नजर आएंगे, वहीं रात को सर्द हवाओं के ठंड बढ़ सकती है।

  

शिमला में बर्फबारी के बाद का नजारा। फोटो- पीटीआई
अन्य राज्यों का मौसम

मौसम विभाग ने ओडिशा के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 14-15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी उत्तरी हवाएं कमजोर होने केबाद पूर्वी हवाएं सक्रिय हो गईं हैं। इससे राजस्थान के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुत्र पर चीन के बांध का जवाब, भारत भी शुरू करेगा पनबिजली परियोजना
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521