search

ACR में अच्छी रिपोर्ट के लिए 22 पशु चिकित्सकों से की वसूली, बुरे फंसे पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक

Chikheang 2025-10-14 13:07:22 views 1287
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वाराणसी में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गायनेकोलाजी के पद पर तैनात डा. कृष्ण पाल सिंह पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। मामला तब का है जब वह प्रयागराज में बतौर अपर निदेशक ग्रेड-2 के पद पर तैनात थे। उनके ऊपर मातहतों की वार्षिक चरित्र प्रविष्टि (एसीआर) भरने के नाम पर पशु चिकित्सकों से रुपये मांगने का आरोप है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हर साल अधिकारियों-कर्मचारियों की एसीआर भरी जाती है। पशुपालन विभाग में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ अपर निदेशक (एडी) भी एसीआर में रिपोर्ट लगाते हैं। आरोप है कि तत्कालीन एडी डा. कृष्ण पाल सिंह के खिलाफ डाक्टरों ने एसीआर में अच्छी रिपोर्ट लगवाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया था।

बीते अगस्त में सांसद प्रवीण पटेल समेत कुछ विधायकों ने मामले की शिकायत शासन से की थी। इसके बाद प्रमुख सचिव पशुधन के निर्देश पर विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास ने मुख्यालय में तैनात अपर निदेशक संगीता तिवारी से जांच कराई। जांच अधिकारी ने 25 सितंबर को प्रयागराज आकर 37 पशु चिकित्साधिकारियों के बयान लिए।

इसमें से 22 पशु चिकित्सकों ने एसीआर भरने के लिए तत्कालीन एडी पर पैसा मांगने की बात कही। पैसा न मिलने पर एडी ने 11 पशु चिकित्साधिकारियों की रिपोर्ट में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कर दी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार पशु चिकित्सक डा. संजीव कुमार सिंह से तत्कालीन एडी डा. केपी सिंह ने 50 हजार रुपये मांगे थे।

पैसा न मिलने पर एसीआर में प्रतिकूल अंश दर्ज कर दिया। डा. उमेश कुमार पटेरिया के खिलाफ भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। उधर, जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसे आइजीआरएस पर अपलोड कर दिया है।

----
वर्जन
-------
पशु चिकित्सकों के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। डाक्टर पैसा मांगने का सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। कोई प्रमाण नहीं दिखा रहे। प्रयागराज मंडल में चार जिले हैं। दूसरे जनपदों के भी सैकड़ों कर्मचारियों की एसीआर भरी है। वहां से पैसा मांगने की शिकायत क्यों नहीं आयी?
डा. कृष्ण पाल सिंह, संयुक्त निदेशक, गायनेकोलाजी, वाराणसी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953