प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एक नवंबर से 30 नवंबर तक चले यातायात माह में पुलिस ने जागरूकता के साथ ही नियमों का उल्लंघन कराने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस ने एक महीने में 2.30 लाख वाहन चालकों के चालान काटे। स्कूल-कालेजों में 1.40 लाख छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नवंबर महीने में सख्त अभियान चलाते हुए 2.30 लाख से अधिक चालान किए और करीब 39 करोड़ रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूला। बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
सख्ती के साथ-साथ 1.40 लाख लोगों को ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया। पुलिस ने कई स्थानों पर निःशुल्क हेलमेट वितरण अभियान भी चलाया, ताकि लोग सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रेरित हों। |