Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Himachal News: डबल इंजन सरकार ने हिमाचल का खजाना खाली किया, सीएम सुक्खू का तंज ...40 करोड़ के भवन में पढ़ रहे 18 छात्र

cy520520 1 hour(s) ago views 321

  

जिला मंडी के करसोग में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य। जागरण  



सहयोगी, करसोग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 1000 करोड़ रुपये के भवन बना दिए। सराज के छतरी में 40 करोड़ रुपये की लागत से आइटीआइ भवन बनाया गया। इसमें आज मात्र 18 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्तमान राज्य सरकार लूट के दरवाजे बंद करके आम लोगों के लिए योजनाएं लेकर आ रही है। भाजपा पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का खजाना खाली किया और प्रदेश की संपदा को लुटा दिया।  
पिछली सरकार से 50 हजार करोड़ कम मिले

वर्तमान सरकार को पिछली सरकार से 50,000 करोड़ रुपये कम मिले, लेकिन इसके बावजूद सरकार पूरी गति से प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए धन को लुटाया लेकिन हमारी सरकार प्रदेश की जनता का पैसा, जनता की भलाई के लिए खर्च कर रही है।  
करसोग में 187 करोड़ के शिलान्यास व लोकार्पण किया

शनिवार को मंडी जिले के करसोग में 187.08 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण गुणात्मक शिक्षा के मामले में प्रदेश वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर पहुंच गया।

भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए जगह-जगह स्कूल खोल दिए, लेकिन वहां न स्टाफ दिया और न ही विद्यार्थियों को अन्य सुविधाएं दी गई। वर्तमान राज्य सरकार ने स्कूलों में 6000 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनमें से 3000 अध्यापकों की बैच वाइज भर्ती की जा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों के फलस्वरूप हिमाचल गुणात्मक शिक्षा के मामले में 5वें स्थान पर पहुंच गया है।  
20 साल पुरानी मशीनों से नहीं मिल रहा था बेहतर उपचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। मेडिकल कालेजों में लगी 20 वर्ष पुरानी मशीनों से मरीज़ों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा था। इसके विपरीत वर्तमान राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनें और उपकरण लगा रही है। इससे पहले करसोग पहुंचने पर स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। वह बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों से भी मिलें।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी के शिमला आने पर स्पष्ट हुई स्थिति, वीरभद्र के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचेंगे ये नेता, बनेगा चुनावी माहौल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

8220

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
24880
Random