search

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी सिहरन, पढ़ें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

deltin33 2025-10-11 17:06:00 views 1261
  

IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून के विदा होते ही उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कई राज्यों को बारिश से राहत मिल गई है। वहीं, सुबह और शाम को हल्की सिहरन के साथ दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का कहर अभी तक जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा और तंलगाना बिहार के कुछ हिस्सों में अभी तक मानसून एक्टिव है। यह अगले 3-4 दिन में इन हिस्सों से विदा ले सकता है। वहीं, कर्नाटक, पुडुचेरी और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

  
पहाड़ी राज्यों में बढ़ी ठंड

मानसून में बारिश का कहर झेलने के बाद पहाड़ी राज्यों में अब बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फ पड़ी है। खासकर केदारनाथ में पिछले दिनों से बारिश और बर्फ का सिलसिला जारी है। इससे पहाड़ी राज्यों में ठंड ने अचानक दस्तक दे दी है और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।

  
दिल्ली पर होगा असर

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 13 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली समेत आसपास के इलाकों पर भी पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर में तापमान भी 18-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

  
यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी आज और कल भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ेगा। हालांकि, 13 अक्तूबर से सूबे में मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के कारण कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं।
बिहार से विदा लेगा मानसून

बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून अभी भी एक्टिव है। अगले 2-3 दिन में मानसून बिहार से पूरी तरह विदा ले लेगा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ दिन में तेज धूप देखने को मिल सकती है। इस दौरान तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

  
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत समेत उत्तर पूर्वी भारत में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों में बढ़ रहीं समस्याएं, पायलट संघ ने की जांच की मांग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476630