search

उत्तराखंड वासियों के दीपावली पर्व होगा और खुशहाल, बोनस और डीए के रूप में कर्मचारियों को तोहफा

deltin33 2025-10-11 17:06:04 views 1256
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। दीपावली के अवसर पर प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को बोनस के साथ ही महंगाई भत्ता (डीए) के रूप में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारियों को तदर्थ बोनस के रूप में 6908 रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने पत्रावली को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है।  

पुष्कर सिंह धामी सरकार दीपावली पर्व पर राजकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और बोनस देने की तैयारी में है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए दिया है। इसी भांति अब प्रदेश में डीए को 55 प्रतिशत से तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की तैयारी है।

यद्यपि, डीए में वृद्धि चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। सबसे पहले यह लाभ सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों को मिल सकेगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस संबंध में वित्त विभाग ने पत्रावली बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा निरस्त करने का शीघ्र निर्णय ले सकती है सरकार, CM धामी फीडबैक को लेकर हैं गंभीर

उधर, वित्त विभाग ने दीपावली पर 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारियों को तदर्थ बोनस के रूप में 6908 रुपये देने के लिए पत्रावली मुख्यमंत्री को भेज दी है।

तदर्थ बोनस की अधिकतम सीमा 7000 रुपये मानते हुए 30 दिनों का बोनस अधिकतम 6908 रुपये दिया जाएगा। बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च, 2025 को सेवा में थे और जिन्होंने न्यूनतम छह महीने की सतत सेवा की हो।

छह माह से एक वर्ष तक की सेवा वाले कर्मचारियों को उनके सेवा अनुपात के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में हर साल कम से कम 240 दिन कार्य किया हो, 1184 रुपये बोनस के पात्र होंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476576