search

आयुष्मान योजना के लाभार्थी का इलाज न करने पर दो अस्पतालों को नोटिस

deltin33 2026-1-7 07:26:32 views 828
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। स्टेट एजेंसी फार काम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों का इलाज न करने के मामले में गौतम बुद्ध नगर के सुरभि हास्पिटल और गाजियाबाद के जीवन ज्योति हास्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

साचीज की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्चना वर्मा ने बताया कि एक न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन में दोनों अस्पतालों द्वारा इलाज न करने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर कारण अस्पतालों से पूछा गया है कि किन कारणों से आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों को इलाज नहीं दिया गया?

उन्होंने बताया कि योजना में सूचीबद्ध कोई भी अस्पताल लाभार्थियों को इलाजन देने से मना करता है तो ये दिशा-निर्देशों का गंभीर उल्लंघन है। इस तरह की किसी भी अनियमितता या लापरवाही स्वीकार नहीं किया जाएगा।संबंधित अस्पतालों से मिले जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475803