search

रायबरेली के लोगों को जाम से मिलेगी निजात, शहर के इस बिजी एरिया में लगेंगे डिवाइडर

Chikheang 2026-1-7 07:26:31 views 931
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रायबरेली। बड़े शहरों की तर्ज पर शहर में भी मूवेबल डिवाइडर लगाए जाएंगे। नगर पालिका घंटाघर चौराहे से खोया मंडी तक डिवाइडर लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अगले सप्ताह से काम शुरू कराया जा सकता है।

शहर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से घंटाघर से खोया मंडी तक मूवेबल अस्थाई डिवाइडर लगाने की तैयारी की जा रही है। इस कार्य को अवस्थापना निधि से करीब 20 लाख की लागत से किया जाएगा।

अभी इस मार्ग पर डिवाइडर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लगाए जाएंगे। आने वाले समय में इन्हें बस स्टेशन, कचहरी रोड, सुपर मार्केट, अस्पताल चौराहा समेत अन्य जगहों पर भी लगाया जाएगा। घंटाघर से खोया मंडी तक सड़क के बीचो बीच वाहन खड़े होने से सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

ऐसे में लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर नगर पालिका घंटाघर से खोया मंडी तक करीब 80 मूवेबल डिवाइडर लगाएगी। यह कार्य मकर संक्राति के बाद शुरू किया जाएगा।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत घंटाघर से लेकर खोयामंडी तक करीब 80 मूवेबल डिवाइडर लगाए जाएंगे। नतीजा संतोषजनक रहेगा तो शहर के अन्य मार्गों पर भी डिवाइडर लगाकर लोगोंं को जाम से राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में बाईपास सड़क की होगी मरम्मत, ओवर ब्रिज पर बंद हुआ आवागमन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166898