search

फर्रुखाबाद में टला बड़ा हादसा, हवाई पट्टी के रनवे से फिसला चार्टर्ड विमान

cy520520 2025-10-9 21:36:35 views 1288
  

हवाई पट्टी के रनवे से फिसला चार्टर्ड विमान। जागरण  



जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही बुड पैकर ग्रीन एग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड बीयर फैक्ट्री के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अरोड़ा बुधवार दोपहर 3.30 बजे जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के चार्टर्ड विमान से आए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार सुबह 10.30 बजे वह आगरा वापस जा रहे थे। जैसे ही उनका 2 प्लस 6 विमान ने टेकआफ करने के लिए रफ्तार ली ही थी कि वह अनियंत्रित होकर रनवे से नीचे उतर गया। जब तक पायलट कैप्टन नसीब बमन, कैप्टन प्रतीक फर्नाडीस उसे रोक पाते तब तक वह हवाई पट्टी की चाहरदीवारी के पास तक पहुंच गया।

गनीमत रही कि वह चाहरदीवारी से नहीं टकराया तो बड़ा हादसा टल गया। उड्डयन विभाग की ओर से हवाई पट्टी पर देखरेख कर रहे कर्मचारी हीरालाल ने बताया कि  विमान जैसे ही दौड़ना शुरू हुआ, वैसे ही अनियंत्रित हो गया। शायद उसके दाहिने पहिए में हवा कम थी।

यह भी पढ़ें- कानपुर ब्लास्ट के बाद एक्शन में प्रशासन, ACP को हटाया, थाना प्रभारी-चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163197