search

विदुर कुटी के पास से ही निकलेगा गंगा एक्सप्रेस-वे... यात्रा आसान होगी, उद्योग व रोजगार के अवसर मिलेंगे

deltin33 Yesterday 19:28 views 757
  

बिजनौर के शास्त्री चौक पर ढोल बजवाकर खुशी का इजहार करते किसान। सौ. भाकियू अराजनैतिक



जागरण संवाददता, बिजनौर। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार होने और जनपद को जोड़े जाने को उत्तराखंड सरकार द्वारा सहमति प्रदान किए जाने से जनपद में खुशी का माहौल है। इसके अलावा नए अलाइनमेंट में हरिद्वार से दायीं दिशा में एक्सप्रेसवे निकाले जाने से विदुर कुटी भी जुड़ जाएगी। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व में घोषणा की थी। गुरुवार को लोगों ने मिष्ठान वितरित कर और ढोल बजाकर खुशी मनाई।

गंगा एक्सप्रेस-वे प्रमुख ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में शामिल है। इसकी कुल लंबाई लगभग 594 किमी (मेरठ से प्रयागराज) है। मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाता है। अब उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) ने गंगा एक्सप्रेस के मार्ग में पड़ने वाले अमरोहा से हरिद्वार तक एक्सप्रेस-वे मार्ग विस्तार का अलाइनमेंट तैयार किया है। अमरोहा से हरिद्वार तक होने वाले विस्तार में एक्सप्रेसवे बिजनौर से होकर निकलेगा। इसको लेकर सहमति बन चुकी है।

पहले एक्सप्रेसवे के निर्माण के अलाइमेंट के अनुसार हरिद्वार से गंगा के बायी दिशा में निर्माण होना था। लेकिन अब दायीं दिशा में एक्सप्रेसवे को बनाया जाएगा। हरिद्वार से दायीं दिशा में एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से विदुर कुटी भी एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगी और पास से ही एक्सप्रेसवे निकलेगा। जनपद में काफी समय से गंगा एक्सप्रेसवे से जनपद को जोड़ने की मांग उठ रही थी और दो माह तक लगातार आंदोलन भी विभिन्न संगठनों ने चलाया था। इसके अलावा भाकियू अरानैतिक ने अभियान चलाकर करीब 1.25 लाख पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजकर गंगा एक्सप्रेसवे को जनपद से निकालने की मांग भी की थी। लखनऊ जाकर भी कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मांग को उठाया गया।

किसानों ने मनाई खुशी
बिजनौर : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने अमरोहा से बिजनौर होते हुए हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे निकाले जाने की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं शास्त्री चौक पर ढोल-नगाड़े बजवाएं। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार, पूर्व चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी और डैनी जटलान के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर एक बजे शास्त्री चौक पर किसान एकत्र हुए। यहां इन किसानों ने बिजनौर से गंगा एक्सप्रेसवे निकाले जाने की सूचना पर ढोल नगाड़े बजवाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार का कहना था कि पहले गंगा एक्सप्रेसवे मुज्जफरनगर से निकाले जाने का विरोध करने का निर्णय लिया था। यूनियन की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष दिगम्बर सिंह के आह्वान पर सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों और आम जनता ने अभियान चलाकर मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ करे करीब ढाई लाख पोस्टकार्ड भेजकर बिजनौर से गंगा एक्सप्रेसवे निकाले जाने की मांग की गई थी। इसके अलावा हजारों लोगों ने एक्स पर ट्वीट भी किया था।

उन्होंने कहा कि जनपद से गंगा एक्सप्रेसवे निकलने से जहांं पूर्वांचल समेत कई अन्य राज्यों में आवाजाही आसान होगी। वहीं इस गंगा एक्सप्रेसवे के निकलने पर नए नए उद्योग लगेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक-दूसरे को मिठाई खिलाने वालाें में यूनियन के नगराध्यक्ष शुभम, प्रचार मंत्री नदीम, कुलवीर सिंह, मयंक, कपिल, देवानंद भुईयार, रूबल नावेद आदि शामिल थे।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477318