search

बाल आपत्तिजनक सामग्री अपलोड; जालंधर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

Chikheang 3 hour(s) ago views 99
  

आइटी एक्ट के तहत जालंधर में दर्ज हुई एफआइआर दर्ज।



जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त सूचना के आधार पर बाल यौन शोषण से संबंधित अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह केस 25 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया। मामले की जांच इंस्पेक्टर अजायब सिंह की निगरानी में की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर एक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर नाबालिग बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सामग्री अपलोड की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नामबिसा कलिंग/माई प्रिंस शीर्षक से एक वीडियो क्लिप, जो बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री से संबंधित है, इंटरनेट मीडिया पर शेयर की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि उक्त सामग्री किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपलोड या ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर डिजिटल सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में 11 साल बाद मां से मिली लापता बच्ची; बाल भलाई कमेटी की पहल रंग लाई
आरोपित की पहचान के लिए तकनीकी सहायता मांगी

संबंधित इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से डेटा संरक्षित रखने और आरोपित की पहचान के लिए तकनीकी सहायता मांगी गई है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का प्रसारण न केवल गंभीर आपराधिक काम है, बल्कि इससे पीड़ित बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है।

ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर सख्त सजा का प्रावधान है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इंटररनेट मीडिया पर इस प्रकार की कोई भी आपत्तिजनक सामग्री दिखे तो तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी प्रकार की ऐसी सामग्री को डाउनलोड, फारवर्ड या शेयर करना भी दंडनीय अपराध है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपित की पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एसजीपीसी निर्णय का किया स्वीकार; लेकिन भ्रष्टाचार के सबूत पेश करेंगे ज्ञानी रघबीर सिंह
एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू

उधर, एक अन्य मामले में जालंधर में बाल शोषण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है। यह मामला भी 25 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई।

दर्ज शिकायत में बताया गया कि नामबिसा शीर्षक से एक वीडियो क्लिप, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की गई। जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो क्लिप एक मोबाइल नंबर से संचालित इंटरनेट मीडिया अकाउंट के माध्यम से शेयर की गई। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर और डिजिटल अकाउंट की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। डेटा रिकवरी, आईपी एड्रेस ट्रैकिंग और सर्विस प्रोवाइडर से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- SGPC ने गोल्डन टेंपल के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को सेवानिवृत्त किया; नोटिस का 72 घंटे में नहीं दिया जवाब



  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168378