search

बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थी नहीं होंगे लेट, स्पेशल बस शुरू, हरियाणा रोडवेज ने उठाया सराहनीय कदम

deltin33 1 hour(s) ago views 855
  

विशेष बस सेवा से न केवल विद्यार्थियों बल्कि अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।



संवाद सहयोगी, मोरनी। मोरनी पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोरनी से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार बस सुबह 7:45 बजे मोरनी बस स्टैंड पहुंचेगी और 8:00 बजे अमरावती स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 1:30 बजे बस अमरावती स्कूल के बाहर उपलब्ध रहेगी तथा 1:45 बजे मोरनी के लिए प्रस्थान करेगी, जिससे विद्यार्थी सुरक्षित और समय पर अपने घर लौट सकें।

परीक्षा के दौरान छात्रों पर पढ़ाई का दबाव रहता है, ऐसे में परिवहन की चिंता उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन जाती है। विशेष बस सेवा से न केवल विद्यार्थियों बल्कि अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समयानुकूल और उपयोगी पहल बताया।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477268