search

भिवानी: ठंड के प्रहार से बिगड़ रही लोगों की सेहत, ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 400 से अधिक मरीज

cy520520 2026-1-12 17:27:08 views 502
  

भिवानी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, भिवानी। जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जनजीवन के साथ-साथ लोगों का स्वास्थ्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कालेज में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सोमवार को फिजिशियन ओपीडी के बाहर खांसी, जुकाम, बुखार और सांस की तकलीफ से जूझते मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। निमोनिया और हृदय रोगियों का बढ़ा ग्राफ: बढ़ती ठंड के कारण वायरल संक्रमण के मामले तेजी से फैले हैं।

ओपीडी में रोजाना आने वाले 400 मरीजों में से 25 से 30 मरीज निमोनिया से ग्रसित मिल रहे हैं, जिनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। इसके अलावा, हृदय रोगियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। प्रतिदिन करीब 15 मरीज सीने में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ठंड में रक्त धमनियां सिकुड़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना मुख्य कारण: चिकित्सकों का कहना है कि तापमान गिरने और कोहरे के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कमजोर हो गई है। प्रदूषण और धूप की कमी संक्रमण को बढ़ावा दे रही है। ठंडा पानी पीना, गर्म कपड़ों की कमी और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क न लगाना संक्रमण फैलने के मुख्य कारण हैं।

डॉक्टर की सलाह: इन बातों का रखें ध्यान

सुबह-शाम बाहर निकलते समय सिर, कान और मुंह को ढककर रखें।
गुनगुने पानी का सेवन करें और ताज़ा भोजन ही खाएं।
हृदय रोगी और बुजुर्ग अपनी नियमित दवाएं समय पर लें।
भीड़भाड़ में मास्क का प्रयोग करें और स्वच्छता का ध्यान रखें।

भिवानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज सीनियर फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में दवाइयों और जांच की समुचित व्यवस्था है। सर्दी के मौसम में सावधानी ही बचाव है। यदि तेज बुखार या सीने में जकड़न महसूस हो, तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163844