search

नोएडा में बीमारी से परेशान किराना कारोबारी ने 12वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Chikheang 3 hour(s) ago views 422
  

व्यापारी ने सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसायटी की 12वीं की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।



जागरण संवाददाता, नोएडा। बीमारी से परेशान किराना कारोबारी ने नोएडा सेक्टर 142 थाना क्षेत्र के सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसायटी की 12वीं की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल ले जाने पर व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। स्वजन की ओर से शिकायत मिलने से भी इनकार किया।

हरियाणा कैथल के रहने वाले नरेंद्र शर्मा किराना व्यापारी थे। वह पत्नी और बेटी के साथ कैथल में ही रह रहे थे। बुधवार को वह सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकवाना सोसायटी में रहने वाली अपने भाई और पिता के यहां आए थे। पिछले कुछ समय से लीवर संबंधी समस्या के चलते परेशान थे। गांव में तबियत ठीक नहीं होने के कारण बेहतर उपचार के लिए नोएडा आए थे।

नरेंद्र ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा बजे फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। जानकारी होने पर स्वजन नरेंद्र को सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि बीमारी के कारण नरेंद्र ने आत्महत्या की। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में स्वजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में भारतीय किसान परिषद का प्रदर्शन, ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की

यह भी पढ़ें- नोएडा में 1500 रुपये के विवाद में साथी की हत्या, पत्थर से वार कर नाले में फेंका शव

यह भी पढ़ें- नोएडा के सेफ हाउस में रची गई गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश, जमशेदपुर के पांच शूटरों पर 25-25 हजार का इनाम   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168357