search

हरियाणा विधानसभा में HKRN के आंकड़ों पर संग्राम, 14.63 लाख पंजीकरण लेकिन नई नौकरी सिर्फ 16 हजार को; आदित्य सुरजेवाला ने उठाए सवाल

cy520520 1 hour(s) ago views 907
  

कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने विधानसभा में उठाया मुद्दा (फोटो: जागरण)



सुधीर तंवर, चंडीगढ़। हरियाणा के युवाओं में सरकारी नौकरियों को लेकर खासा उत्साह है। सरकारी विभागों और बोर्ड-निगमों में न केवल पक्की नौकरियों, बल्कि अनुबंध आधार की नौकरियों के लिए भी मारामारी की स्थिति है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में 14 लाख 63 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए नौकरी मांगी है। हालांकि एचकेआरएनएल के माध्यम से अब तक एक लाख 14 हजार युवाओं को ही रोजगार मिल पाया है।  

कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने अतारांकित सवाल लगाते हुए सरकार से एचकेआरएनएल के अधीन कार्यरत कर्मचारियों और रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं की जानकारी मांगी थी।

इसके जवाब में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बृहस्पतिवार को सदन पटल पर पूरी रिपोर्ट रखी। इस पर सवाल खड़े करते हुए आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि रजिस्ट्रेशन और वास्तविक रोजगार प्रदान करने के बीच के बड़ा अंतर है।  

एचकेआरएनएल के तहत जो एक लाख 13 हजार 914 कर्मचारी कार्यरत हैं, उनमें भी 97 हजार 51 पोर्ट किए गए हैं, जो पहले से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा 16 हजार 863 नई नियुक्तियां हुई हैं।

यानी कि फ्रेश प्लेसमेंट की दर सिर्फ लगभग 1.15 प्रतिशत है, जबकि कुल प्लेसमेंट (पोर्टिंग सहित) भी आवेदकों की मात्र 7.8 प्रतिशत के आसपास है। इससे कौशल विकास और रोजगार सृजन के दावों पर सवाल उठते हैं। उन्होंने युवाओं और संविदा कर्मचारियों के हित में पारदर्शिता और बेहतर कार्यान्वयन की मांग की है।

हिसार में सर्वाधिक युवाओं ने मांगी अनुबंधित नौकरी
क्रम संख्याजिलाकुल पंजीकरण (Registration)
1हिसार1,46,545
2जींद1,20,718
3भिवानी1,00,244
4सोनीपत83,063
5कैथल82,043
6सिरसा79,453
7करनाल75,758
8महेंद्रगढ़75,183
9रोहतक71,924
10यमुनानगर68,445
11फतेहाबाद65,483
12पानीपत57,362
13पलवल57,192
14अंबाला55,727
15रेवाड़ी55,699
16झज्जर54,656
17कुरुक्षेत्र51,799
18चरखी दादरी48,060
19नूंह32,562
20पंचकूला30,312
21गुरुग्राम27,477
22फरीदाबाद23,723
कुल योग 14,63,488


तृतीय श्रेणी पदों के लिए 8.12 लाख युवाओं ने पास की परीक्षा

पिछले साल अगस्त में आयोजित तृतीय श्रेणी पदों के लिए 13.47 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 92 प्रतिशत ने परीक्षा दी। इनमें से 8.12 लाख युवा पास हुए हैं। इसी तरह 15 लाख से अधिक युवा चतुर्थ श्रेणी पदों के सीईटी के लिए इंतजार में हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग वर्तमान में विभिन्न श्रेणियों में 12 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाए हुए हैं। इसके अलावा जल्द ही दस हजार और पदों के लिए भर्ती निकालने की तैयारी है। अगले सप्ताह चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए सीईटी का शेड्यूल घोषित करने की तैयारी है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163793