टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च किए हैं। डिजाइन के मामले में सैमसंग ने इस बार ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया है। इस बार कंपनी का फोकस फोन की परफॉर्मेंस और एआई ऑप्टिमाइजेशन पर रहा है। पहली नजर में हमें लगाता है कि ये S25 सीरीज का रिफाइन वर्जन ज्यादा लगता है और यूज करने पर ये स्टेबल इंप्रूवमेंट महसूस होते हैं।
Galaxy S26 Ultra: हल्का लेकिन पावरफुल
सैमसंग के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra की बात सबसे पहले करते हैं। इसका डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है। कैमरा मॉड्यूल मामूली बदलाव किया है। कंपनी ने इसमें रिंग स्टाइल जैसे चेंज किया है, जो इसे कुछ हद तक फ्रेश लुक ऑफर करता है।
सैमसंग का कहना है कि इस फोन में Qualcomm के For Galaxy वर्जन वाला लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर को क्वालकॉम ने सैमसंग के लिए ऑप्टिमाइज किया है। अल्ट्रा मॉडल के बैटरी और कैमरा हार्डवेयर में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी सॉफ्टवेयर और एआई ट्यूनिंग के जरिए बेहतर रिजल्ट ऑफर करने का दावा कर रही है। कंपनी अपने दावों में कितना सफल रहती है ये हम आपको इस फोन के फुल रिव्यू में बताएंगे।
Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने एक जरूरी बदलाव और किया है। यह फोन पिछली जेनरेशन के मुकाबले वजन में कुछ हल्का है। इससे फोन की ग्रिप बेहतर हो जाती है और यह पहले के मुकाबले ज्यादा स्टर्डी फील होता है।
Galaxy S26 और S26+ में क्या है नया?
सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड Galaxy S26 और S26+ में नया 2 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर आधारित Exynos चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर इस डिवाइस को बेहतर पावर एफिशिएंसी और स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
हैंड्स-ऑन की बात करें तो हमें Galaxy S26 काफी कॉम्पैक्ट लगा और सिंगल-हैंड यूज के लिए ये बेस्ट चॉइस है। Galaxy S26+ में थोड़ी बड़ी डिस्प्ले मिलती है। लुक और फील के मामले में दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम हैं। हालांकि, रियरवर्ल्ड में इनकी परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी लाइफ का सही अंदाजा फुल रिव्यू के बाद ही सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।
ओवरऑल फर्स्ट इम्प्रेशन
सैमसंग ने अपनी नई स्मार्टफोन में हार्डवेयर से ज्यादा सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन पर फोकस किया है। कंपनी का दावा है कि इस बार AI इंटीग्रेशन को और बेहतर किया गया है। कंपनी का दावा है कि नई सीरीज में कैमरा प्रोसेसिंग, बैटरी मैनेजमेंट और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस में सुधार देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज इस साल कंपनी ने रिवॉल्यूशन की जगह रिफाइनमेंट पर फोकस किया है। सैमसंग ने डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन चिपसेट और AI ऑप्टिमाइजेशन के जरिए कंपनी ने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। अब असली टेस्ट कैमरा क्वालिटी, बैटरी बैकअप और रियल-वर्ल्ड यूसेज में होगा, जहां यह साफ होगा कि S26 सीरीज अपग्रेड के लायक है या नहीं।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Ultra का प्राइवेसी डिस्प्ले: जानें कैसे काम करती है यह खास टेक्नोलॉजी  |
|