search

गोरखपुर में बिना लाइसेंस पैक कर रहे पानी, छापा मारने पर नहीं खोला गेट

cy520520 3 hour(s) ago views 825
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बिना लाइसेंस पानी पैक कर बेचने की सूचना पर छापा मारने पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को खाली हाथ वापस आना पड़ा। छापेमारी के लिए टीम पहुंची तो संचालक ने गेट बंद कर दिया। गेट खोलने की हर कोशिश नाकाम होने के बाद अफसरों ने गेट पर नोटिस चस्पा कर संचालक को तत्काल कार्यालय आने के निर्देश दिए गए लेकिन देर रात तक संचालक अफसरों के सामने नहीं पहुंचे। मिलावट की आशंका में टीम ने अलग-अलग स्थानों से बूंदी, नमकीन व बेसन के नमूने लिए।

सहायक आयुक्त खाद्य डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नकहा नंबर दो स्पोर्ट्स कालेज रोड पर कोइलहवा में बिना लाइसेंस पानी की पैकिंग कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वामीनाथ, उमाशंकर सिंह को एसके श्रीवास्तव के साथ मौके पर भेजा गया। जिस परिसर में पानी की पैकिंग की शिकायत मिली थी वहां का मुख्य गेट अंदर से मिला।

अंदर प्रदीप नामक व्यक्ति से बात की गई तो उसने मालिक से बात करने के बाद ही गेट खोलने की जानकारी दी। अभी टीम इंतजार कर ही रही थी कि वह व्यक्ति गेट कूदकर भाग गया। मौके पर और कोई न मिलने के बाद नोटिस चस्पा की गई। नोटिस में लिखा गया है कि संचालक की उपस्थिति में प्रतिष्ठान खोलकर जांच कराई जानी जरूरी है। ऐसा न होने पर संचालक पर सरकारी कार्य में बाधा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से चल रहीं 80 होली स्पेशल ट्रेनें, घर आने में नहीं होगी परेशानी

परिसर में मशीन का लाइसेंस हो चुका है सरेंडर
अफसरों का कहना है कि जिस परिसर में पानी पैक कर बेचने की सूचना पर छापा मारा गया था वहां पहले एक व्यक्ति लाइसेंस लेकर काम कर रहा था। पिछले दिनों हुई जांच में कई कमियां मिलने के बाद उसने लाइसेंस सरेंडर कर दिया था। इसके बाद भी पानी पैक कर बेचने की सूचना मिल रही थी।

चौरी चौरा में बूंदी पाउडर जब्त
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल नारायण सिंह की टीम ने मुंडेरा, चौरी चौरा में मेसर्स एसआर इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। यहां 34 किलोग्राम बूंदी पाउडर जब्त किया गया। पाउडर की कीमत तकरीबन ढाई हजार रुपये है।  

तिवारीपुर में मुंडेरी चक स्थित जितेंद्र लखमानी के मेसर्स समृद्धि ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। यहां से नमकीन का नमूना लिया गया। परिसर में मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर नोटिस जारी किया गया।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163706