search

हरियाणा: चरखी दादरी में रेबीज से बिगड़ा गोवंश का मानसिक संतुलन, गोसेवकों ने किया रेस्क्यू

LHC0088 2 hour(s) ago views 477
  

चरखी दादरी में रेबीज से बिगड़ा गोवंश का मानसिक संतुलन (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिला चरखी दादरी शहर में बेसहारा पशु लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस सप्ताह पशुओं में रेबीज के लक्षण का दूसरा मामला सामने आया है।

तीन दिन पहले वार्ड 19 में माल गोदाम के समीप एक गोवंश का मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण लोगों को उसने चोट पहुंचाई। कुछ समय बीतने बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। आज ऐसा ही एक मामला वार्ड दो गांधी नगर में सामने आया।

यहां गोवंश ने लगभग आधा घंटा तक रोड को जाम रखा। इसके बाद पार्षद पप्पू दहिया व स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना गो रक्षक रिंपी फोगाट को दी। सूचना मिलते ही टीम के साथ रिंपी फोगाट मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से गोवंश को रेस्क्यू किया।

कुछ समय बीत जाने के बाद सांड ने दम तोड़ दिया। जेसीबी की सहायता से मृत गोवंश को रिंपी फोगाट व पार्षद पप्पू दहिया ने दूर खेतों में मिट्टी दी। पार्षद पप्पू दहिया व स्थानीय निवासियों ने कहा कि अगर मौके पर टीम और मशीन नहीं पहुंचती तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ओमबीर फौजी, जगमोहन शर्मा, डॉ. महावीर कादियान, राहुल, भीष्म पंडित इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166080