search

युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान महा रैली; मोगा में केजरीवाल व सीए मान पहुंच रहे, डेढ़ लाख लोगों के आने की उम्मीद

LHC0088 3 hour(s) ago views 377
  

कार्यक्रम के लिए तैयार की गई स्टेज।  



जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब के मोगा जिले के गांव किल्ली चहल में आज आम आदमी पार्टी की ओर से ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की मेगा रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।

राजनीतिक दृष्टि से यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। किल्ली चहल गांव को अकाली दल और कांग्रेस के लिए ‘लकी’ माना जाता रहा है। ऐसे में यहां आप की रैली को सियासी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है और करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के विधायकों और हलका इंचार्जों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, कार्यक्रम स्थल के पास एक हादसा हो गया है। जिसमें एक निजी बस ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम मान मोगा रैली में पहुंचेंगे; खुद इंटरनेट मीडिया पर दी जानकारी, जल्द मोहाली अस्पताल से हो सकती है छुट्‌टी

  

  
कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया पंडाल।

यह भी पढ़ें- निलंबित DIG भुल्लर को हाईकोर्ट से झटका, रिश्वत मामले में जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे
पहले चरण में मिली व्यापक सफलता

आप पहले ही दावा कर चुकी है कि ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ मुहिम के पहले चरण को व्यापक सफलता मिली है। अब दूसरे चरण को और प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से यह रैली की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला, कस्बा और वार्ड स्तर पर नियुक्त किए गए पहरेदारों और निगरानी समितियों के सदस्यों को नई रणनीति से अवगत कराया जाएगा। उन्हें नशा रोकथाम में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विरोधियों तक संदेश पहुंचाने की तैयारी

राजनीतिक रूप से यह रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आप सरकार इस अभियान को 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व इसे नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

दूसरी ओर, कुछ दिनों में मोगा में भाजपा की भी रैली प्रस्तावित है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह के आने की उम्मीद है। ऐसे में आप के लिए यह आयोजन अपनी पकड़ मजबूत दिखाने का अवसर माना जा रहा है।
रैली के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्ट रैली के मद्देनजर लुधियाना देहात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए अलग-अलग रूट प्लान निर्धारित किए गए हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने खत्म किया वीआईपी कल्चर; डेरा प्रमुख संग फोटो पर लगाई रोक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160702