search

करनाल के असंध में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर चला बुलडोजर, होटल और अस्पताल सील

cy520520 3 hour(s) ago views 375
  

असंध में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, होटल-अस्पताल सील।



जागरण संवाददाता, करनाल। अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने मंगलवार को असंध क्षेत्र में कठोर कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) करनाल की टीम ने पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तीन अवैध कालोनियों और तीन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

पहली कार्रवाई असंध बाईपास रोड पर तहसील के पीछे स्थित आधा एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी में की गई, जहां सभी डीपीसी (प्लिंथ लेवल) को नष्ट कर दिया गया। दूसरी कॉलोनी डेरा गुजरियां के पास लगभग दो एकड़ में विकसित की जा रही थी, वहां भी डीपीसी को तोड़ दिया गया।

तीसरी अवैध कॉलोनी ढोल चौक क्षेत्र में करीब 12 एकड़ में काटी गई थी, जहां कच्ची सड़कों को जेसीबी से उखाड़ा गया। इसके अतिरिक्त, जींद रोड पर स्थित एक अवैध गोदाम को सील कर उसकी चारदीवारी गिरा दी गई। असंध-करनाल रोड पर जयसिंहपुरा में एक होटल और अस्पताल को सील कर उनकी चारदीवारी व फर्श को तोड़ा गया।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163691