search

मध्य प्रदेश में सनसनीखेज वारदात... माता-पिता और छोटे भाई की हत्या कर शव के पास बैठा रहा मनोरोगी युवक

cy520520 2026-2-20 01:57:58 views 1243
  

माता-पिता और छोटे भाई की हत्या कर शव के पास बैठा रहा मनोरोगी युवक (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मानसिक रूप से बीमार 25 वर्षीय युवक ने माता-पिता और छोटे भाई की हत्या कर दी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई इस घटना के दौरान उसने अपने पांच वर्षीय भांजे को भी मारने का प्रयास किया। तीनों की हत्या करने के बाद युवक मौके पर ही बैठा रहा।

गुरुवार दोपहर जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ, उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो घटना की जानकारी लगी। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। कमरे में तीन लोगों के शव पड़े हुए थे। तीनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

कमरे में सामान बिखरा था, फर्श व दीवारों पर खून के छींटे मिले हैं। कमरे में पांच वर्षीय बालक भी घायल मिला। आरोपित की बहन ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्ष से उसका मानसिक संतुलन खराब है।

नागपुर में उसका उपचार भी चल रहा है। उसने 12वीं कक्षा में जिला टाप किया था। सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा में असफल होने के बाद से वह मानिसक रूप से बीमार हो गया। कई जगह उपचार कराया लेकिन, आराम नहीं मिला।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725