search

हल्द्वानी के पनियाली जंगल में बाघ का हमला, घास काटने गई महिला की मौत

Chikheang 4 hour(s) ago views 241
  

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज के अंतर्गत पनियाली गांव में बुधवार को जंगल में घास काटने गई महिला की बाघ के हमले में मौत हो गई है। महिला की पहचान पनियाली निवासी कमला फर्त्याल (55) के रूप में हुई है। महिला का शव आबादी से करीब पांच किमी अंदर जंगल में मिला। बाघ ने महिला के शरीर का कुछ हिस्सा खाया भी है। घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने शव को कठघरिया चौराहे के पास वन चौकी पर रखकर प्रदर्शन किया।

पनियाली गांव निवासी कमला बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे जंगल में घास काटने के लिए गई थीं। जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटी तो महिला की खोजबीन शुरू की गई। ग्रामीण और वन विभाग की टीम महिला की तलाश करने के लिए जंगल में गए। महिला आबादी से लगभग एक किमी अंदर घास काटने के लिए गई थीं। घटनास्थल के पास महिला के कपड़े, दरांती, मंगलसूत्र आदि मिले। इसके बाद आगे महिला की तलाश की गई। आबादी से लगभग पांच किमी अंदर महिला का क्षत विक्षत शव मिला। बाघ ने महिला के शरीर का एक हिस्सा खाया था।

15 दिन में फतेहपुर रेंज में बाघ के हमले में दूसरी मौत
फतेहपुर रेंज में 15 दिन के अंदर बाघ के हमले में यह दूसरी मौत हो गई है। इससे पहले 12 फरवरी को पीपलपोखरा एक में जंगल में चारा काटने गई गंगा देवी (65) की भी बाघ के हमले में मौत हो गई थी। बहू और पड़ोसी महिला के साथ घास काटन गई गंगा देवी पर बाघ ने घात लगाकर हमला किया था। महिला की मौत के बाद वन विभाग ने घटनास्थल के पास दो पिंजरे और 12 ट्रैप कैमरे लगाए थे। लेकिन अब तक हमलावर बाघ पकड़ में नहीं आया। इसके बाद अब पनियाली में बुधवार को यह घटना हो गई।

हल्द्वानी से कार्बेट रिजर्व क्षेत्र तक जनवरी 2025 से अब तक के हमले



  • सात जनवरी 2025 को रामनगर डिवीजन की कोसी रेंज में शांति देवी को बाघ ने मार डाला
  • नौ जनवरी 2025 को रामनगर डिवीजन की कोसी रेंज में भुवन चंद्र बेलवाल की बाघ के हमले में मौत
  • नौ जनवरी 2025 को कार्बेट के सांवल्दे में प्रेम सिंह की बाघ के हमले में मौत
  • 26 मई 2025 को तराई पश्चिमी डिवीजन के हल्दुआ में विनोद कुमार को बाघ ने मारा
  • दो जनवरी 2026 को कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में जंगल में लकड़ी लेने गई सुखिया देवी की मौत
  • चार जनवरी 2026 को रामनगर डिवीजन की कोटा रेंज में अभिमन्यु की बाघिन के हमले में मौत
  • 18 जनवरी 2026 को रामनगर डिवीजन की कोसी रेंज में अज्ञात को बाघ ने मार डाला
  • 12 फरवरी 2026 को रामनगर डिवीजन की फतेहपुर रेंज में गंगा देवी को बाघ ने बनाया शिकार
  • 25 फरवरी 2026 को रामनगर डिवीजन की फतेहपुर रेंज में कमला फर्त्याल को बाघ ने मारा


वन्यजीव की हमले में महिला की मौत हुई है। पीपलपोखरा की घटना के बाद वन क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे। गुरुवार से वन्यजीव को पकड़ने के प्रयास और तेज करेंगे। - डीएस मर्तोलिया, डीएफओ, रामनगर डिवीजन


यह भी पढ़ें- अब इंसानों से नहीं डर रहे बाघ, लैंटाना झाड़ियों ने बदला शिकार का खेल; CSE रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में बाघ ने हमला कर महिला को उतारा मौत के घाट, गांव से 100 मीटर दूर मिला शव   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168249