search

दहेज में 20 लाख रुपये न लाने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

deltin33 3 hour(s) ago views 637
  

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप।



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद पिता ने धूमधाम से बेटी की शादी की। ज्वेलरी समेत 25 लाख नकदी दहेज में देने से लेकर बारात की खातिरदारी में कोर-कसर न छोड़ी। पर दहेज के लोभियों को शायद वो संतुष्ट न कर पाए। दो वर्ष के भीतर दहेज में 20 लाख और देने की मांग होने लगी। इसे लेकर न केवल विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा, बल्कि तलाक का डर भी बनाया गया। वहीं 17 फरवरी की रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई।

मामला साकेत थाना क्षेत्र स्थित जीएफ सेक्टर-तीन, पुष्प विहार का है। पिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों के भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एफआइआर के मुताबिक शिकायतकर्ता योगेश्वर महतो दक्षिणी पश्चिमी जिला स्थित हरफुल विहार, फेज-दो, नांगली विहार एक्सटेंशन के रहने वाले हैं। उन्होंने 11 मार्च 2024 को अपनी बेटी सीमा कुमारी की शादी जीएफ सेक्टर-तीन, पुष्प विहार निवासी मुकेश कुमार से की थी। शादी के दो महीने बाद से ही मुकेश किसी न किसी बहाने से छोटी-छोटी मांग करने लगा। दो महीने पहले उसने 20 लाख रुपये की मांग की।

पिता की तबीयत खराब देख सीमा घरवालों से कुछ न कह पाती। वहीं डिमांड पूरी न होने पर पहले तो सीमा को परेशान किया जाने लगा। पति के साथ ही सास-ननद, देवर और देवरानी मिलकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। सीमा की बहन पूजा ने बताया कि घटना से चार-पांच दिन उसका फोन आया। रोते हुए उसने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पति की ओर से तलाक दिए जाने की धमकी की बात बताई थी।

वहीं 17 फरवरी की रात 9.52 बजे सास देवांती देवी ने फोन पर बेटी के आत्महत्या करने की जानकारी दी। पूजा के मुताबिक शव के नाक पर और कपड़ों पर खून लगा था, जिससे आत्महत्या की बात गले से नहीं उतरती। पुलिस के मुताबिक पिता योगेश्वर महतो की शिकायत पर बीएनएस की धारा 85, 316 (2), 80 व 3 (5) के तहत एफआइआर दर्ज कर पति मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपों को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं मौत के कारणों की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने आत्महत्या का कारण दहेज उत्पीड़न बताया   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476917