search

चीनी को लेकर आई बड़ी खबर! उत्पादन अनुमान में 5.5% की गिरावट, क्या होली तक बढ़ेंगे दाम?

deltin33 Yesterday 20:56 views 1027
  



नई दिल्ली। उद्योग निकास इस्मा ने बुधवार को शीर्ष उत्पादक राज्यों... महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कम पैदावार का हवाला देते हुए कहा कि विपणन वर्ष 2025-26 के लिए भारत का चीनी उत्पादन का अनुमान 5.57 प्रतिशत घटाकर 3.24 करोड़ टन कर दिया गया है। कार्यकारी समिति की बैठक के बाद जारी किया गया तीसरा अग्रिम अनुमान, तीन करोड़ 43.5 लाख टन के दूसरे अनुमान के बाद आया है।
प्रमुख राज्यों का अनुमानित उत्पादन (2025-26)
राज्यउत्पादन (लाख टन में)
महाराष्ट्र106
उत्तर प्रदेश92.5
कर्नाटक48.4


पिछले साल उत्पादन दो करोड़ 96.2 लाख टन का हुआ था। एथनॉल के लिए 31 लाख टन का उपयोग किये जाने के बाद, शुद्ध उपलब्धता वर्ष 2024-25 के दो करोड़ 61.2 लाख टन से बढ़कर दो करोड़ 93 लाख टन तक पहुंच जाएगी। इस्मा ने कहा कि 50 लाख टन के शुरुआती स्टॉक को मिलाकर, कुल 3.43 करोड़ टन की उपलब्धता, घरेलू खपत 2.83 करोड़ टन से कहीं ज़्यादा है।

इस्मा ने 7,00,000 टन निर्यात और 53 लाख टन शेष बचने वाले स्टॉक का अनुमान लगाया है। महाराष्ट्र में शुद्ध उत्पादन 1.06 करोड़ टन, उत्तर प्रदेश में 92.5 लाख टन और कर्नाटक में 48.4 लाख टन होने का अनुमान है। सभी को संशोधित करके कम किया गया है लेकिन पिछले साल के स्तर से ऊपर बताया गया है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821