search

UP Board Exam में पकड़े गए साल्वर, युवक और युवती पकड़ी गई

deltin33 1 hour(s) ago views 177
  

राजकीय इंटर कालेज में परीक्षा का निरीक्षण करते बीएसए डा. राजेश कुमार। जागरण



जागरण संवाददाता, इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को साल्वर पकड़े गए। एक जगह भाई की जगह युवक परीक्षा देने पहुंचा था। वहीं दूसरी जगह युवती छात्रा की जगह पेपर देते पकड़ी गई। एक हाईस्कूल विज्ञान का तो दूसरा इंटरमीडिएट का मामला है।
भाई की जगह विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचा साल्वर गिरफ्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को एक युवक अपने भाई की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। मामला जिला पंचायत माध्यमिक विद्यालय सरसईनावर का है। सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। जानकारी के अनुसार नगला भगे निवासी शरद कुमार अपने भाई अभिषेक की जगह परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने के बाद वह कक्षा में बैठकर प्रश्नपत्र हल कर रहा था। इसी दौरान केंद्र पर पहुंचे सचल दल ने कक्षाओं में चेकिंग शुरू की। प्रवेश पत्र और परीक्षार्थियों के चेहरे का मिलान करते समय एक छात्र की फोटो संदिग्ध प्रतीत हुई।,

प्रवेश पत्र पर लगी तस्वीर और परीक्षा दे रहे युवक का चेहरा मेल नहीं खा रहा था। संदेह होने पर विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने तत्काल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने भाई अभिषेक की जगह परीक्षा देने आया था। उसने बताया कि भाई की मदद करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। परीक्षा केंद्र प्रशासन ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी।

उपजिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा भी परीक्षा केंद्र पर पहुंची और जानकारी ली। प्रभारी थानाध्यक्ष हाकिम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय व इंटर के संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला के विषयों की परीक्षा कराई गई।
इधर, समाज शास्त्र की परीक्षा में पकड़ी गई साल्वर युवती

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की समाज शास्त्र की परीक्षा में दूसरी छात्रा के स्थान पर परीक्षा देने आई साल्वर को पकड़ा गया है। भरथना क्षेत्र के बांके बिहरी इंटर कालेज लुखरियाई की छात्रा को आज समाज शास्त्र की परीक्षा में शामिल होना था। यह छात्रा इसी विद्यालय में पढ़ती है। उसकी जगह दूसरी साल्वर छात्रा परीक्षा देने पहुंच गई। चैकिंग के दौरान साल्वर छात्रा से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। इस पर सारा भेद गया। एसडीएम भरथना काव्या सी, तहसीलदार दिलीप कुमार और डीआइओएस अतुल कुमार सिंह भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। डीआइओएस ने बताया कि छात्रा के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476804