search

बसपा से आए नेताओं को आगे कर मायावती को घेरेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साधा निशाना

Chikheang 2025-10-9 10:05:51 views 1290
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस ने कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती को घेरने की योजना बनाई है। इसके लिए बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए नेताओं को आगे किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित स्मृति सभा में कांग्रेस सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर मायावती पर हमला बोलेगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार मायावती पर तीखा प्रहार किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राय ने कहा कि कांशीराम एक महान नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। आरोप लगाया कि मायावती ने उस विरासत को बेच दिया है। कांशीराम के संघर्ष को खत्म कर दिया है। मायावती भाजपा के कहने पर चल रही हैं। उन्होंने बसपा के पूरे कैडर को भाजपा की गोद में बैठा दिया है।

नौ अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा की प्रस्तावित रैली एक राजनीतिक तमाशा है। बिहार में चुनाव को देखते हुए मायावती रैली का आयोजन कर रही हैं। राय ने कहा, हरिओम वाल्मीकि की हत्या के मामले में मायावती ने एक शब्द भी नहीं कहा है। वंचितों पर हमले हो रहे हैं और वह चुप हैं।

यह चुप्पी कांशीराम की विचारधारा का अपमान है। कांग्रेस ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस को लेकर पोस्टर भी लगवाए हैं। इनमें प्रमुख रूप से बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व नकुल दुबे के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की तस्वीरों को लगाया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167422