Forgot password?
 Register now

Bihar Politics: फिर कांग्रेस के जले पर छिड़का नमक, तेजस्वी यादव के करीबी राजद नेता ने कही ये बात, हार से कब सिखेंगे सबक?

Chikheang 2025-10-9 10:05:50 views 256

  Bihar Politics: झारखंड सरकार में राजद के मंत्री संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस पिछली हार से सबक ले।





जागरण संवाददाता,भागलपुर। Bihar Politics भागलपुर के गोराडीह में आयोजित राजद जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि बीजेपी-एनडीए बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म करना चाहती है, लेकिन लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के रहते ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को आवाज दी, जबकि तेजस्वी यादव उसी सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय को धोखा बताकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि राजद ने वंचित समाज के लोगों को सत्ता और सम्मान दोनों दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव ने कहा कि भागलपुर और बांका जिले की सभी सीटों पर महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। एनडीए का खाता एक भी सीट पर नहीं खुलने देंगे। साथ ही कहा कि कहलगांव विस की सीट कांग्रेस पिछली बार यहां हार गई थी। इससे सबक लेकर इस बार कांग्रेस को महागठबंधन को मजबूती देनी चाहिए। अपने पुत्र रजनीश यादव की कहलगांव सीट से दावेदारी पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय इंडी गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे।



संजय यादव ने कहा तेजस्वी ने मेरे पुत्र पर भरोसा जताते हुए उसे प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी है, और वह लगातार जनता के बीच काम कर रहा है। साथ ही नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा अब वे सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं, बिहार अब गुजरातियों के कब्जे में है। उन्होंने दावा किया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री बिहार का बेटा तेजस्वी यादव ही बनेगा, इसमें अब कोई किंतु-परंतु नहीं। इस मौके बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा चक्रपाणि हिमांशु, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व प्रत्याशी अरूण साह, पूर्व विधायक बीमा भारती, गोपाल यादव, मो मून, डिप्टी मेयर सलाउद्दीन अहसन सहित कई गणमान्य नेता मौजूद थे।


छोटू छलिया के गीतों पर झूमे राजद समर्थक

तेजस्वी यादव की जनसभा में गोराडीह का मैदान उत्साह और जोश से सराबोर था। सुबह से ही हजारों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। तेजस्वी लालू जिंदाबाद के नारों के बीच संथाली गीतों की मनमोहक धुन बज रही थी, जिसने माहौल को पूरी तरह चुनावी उत्सव में बदल दिया। राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के गायक छोटू छलिया अपने गीतों से भीड़ को रोमांचित कर रहे थे। लोग झूमते, नाचते और झंडे लहराते नजर आए। महिलाएं और युवा दोनों ही गीतों पर थिरकते दिखे। करीब दो घंटे की प्रतीक्षा के बाद जैसे ही दोपहर 3.30 बजे तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे, तो पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। मंच की ओर उमड़ती भीड़ और नेताओं के स्वागत के नारों ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

8064

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
24384
Random