search

T20 World Cup 2026: नेट रन रेट की चर्चा तेज, कैसे होती है इसकी कैलकुलेशन? इस मैथड से 5वीं का स्टूडेंट भी कर देगा सॉल्व

LHC0088 4 hour(s) ago views 801
  

नेट रन रेट है अहम



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में इन दिनों सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सुपर-8 में हर एक मैच के बाद सबसे ज्‍यादा चर्चा होती है नेट रन रेट (NRR) की। साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से मात दी। ऐसे में भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया, वहीं जीतने वाली साउथ अफ्रीका टीम का नेट रन रेट +3.800 हो गया।
नेट रन रेट (NRR) बन रहा बाधा

ग्रुप 1 के अन्‍य मैच की बात करें तो सोमवार को वेस्‍टइंडीज ने जिम्‍बाब्‍वे को 107 रन से करारी शिकस्‍त दी। इसके बाद वेस्‍टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 तो जिम्‍बाब्‍वे का नेट रन रेट -5.350 हो गया। नेट रन रेट सेमीफाइनल की रहा में सबसे बड़ा रोड़ा बन रहा है।

  
नेट रन रेट होगा निर्णायक

अगर 3 टीमों के अंक समान हैं तो नेट रन रेट से ही तय होता है कि कौन सी 2 टीम सेमीफाइलन का टिकट कटाएंगी। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर नेट रन रेट की गणना कैसे की जाती है? आइए आपको आसान भाषा में नेट रन रेट (How to calculate net run rate) की कैलकुलेशन समझाते हैं।
एक उदाहरण से समझते हैं

नेट रन रेट की कैलकुलेशन को हम भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए सुपर-8 के पहले मैच से समझते हैं। इस मुकबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने अपने पूरे ओवर नहीं खेले, पर टीम ऑलआउट हुई।
आसान है यह फॉर्मूला

नेट रन रेट के फॉर्मूले की बात करें तो इसमें किसी टीम द्वारा बनाए गए रन को उस टीम द्वारा खेले गए ओवर से डिवाइड करते हैं। इसके बाद विरोधी टीम ने कितने रन बनाए और उसने कितने ओवर खेले इसको डिवाइड करते हैं। प्राप्‍त नंबर्स को घटा देते हैं।

अगर कोई टीम 20 से कम ओवर में सिमट जाती है (जैसे भारतीय टीम 18.5 ओवर में ऑलआउट हो गई) तो यह माना जाता है कि उसने पूरे 20 ओवर खेले और 20 से ही डिवाइड किया जाता है। जीतने वाली टीम का नेट रन रेट प्‍लस में तो हारने वाली टीम का माइनस में होता है।

  

यह भी पढ़ें- भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्‍या करना होगा? चेन्‍नई में \“सूर्या ब्रिगेड\“ को चमत्‍कार की दरकार

यह भी पढ़ें- IND Vs PAK: भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुश्किल, इंग्लैंड की जीत से बदला पूरा समीकरण   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165697