search

भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए होगी सील, पड़ोसी देश में चुनाव को लेकर सुरक्षा पुख्ता

cy520520 2 hour(s) ago views 610
  

नेपाल में चुनाव को लेकर 3 मार्च की रात से 72 घंटे के लिए बॉर्डर होगा सील



संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर। नेपाल में होने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए नवलपरासी जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा त्रिवेणी को तीन मार्च की रात से लेकर छह मार्च की रात तक पूरी तरह से सील करने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान वाल्मीकिनगर सीमा से आम लोगों के साथ वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इमरजेंसी सेवाएं केवल एंबुलेंस और विशेष आपातकालीन सेवाओं की ही गहन जांच के बाद आने जाने की अनुमति होगी।

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल एपीएफ के त्रिवेणी बीओपी के सब इंस्पेक्टर डम्मर ओली ने बताया कि चुनाव को लेकर यह कदम उठाना गया। हालांकि, सीमा सील के बारे में पूर्वी नवलपरासी के जिलाधिकारी भविश्वर पांडेय के तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पत्र नहीं आया है, लेकिन मौखिक रूप से सीमा सील के बारे में बताया गया है।

तीन मार्च की रात में सीमा सील होने के पश्चात सीमा पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहेगा। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं एंबुलेंस तथा विशेष आपातकालीन सेवाओं को ही गहन जांच कर आवागमन के लिए अनुमति दी जाएगी।

इसके साथ ही सीमा सील होने के दौरान अगर कोई नेपाल का वोटर भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल की सीमा में प्रवेश करता है तो उसकी नागरिकता तथा वोटर कार्ड आइडी को देखकर ही नेपाल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163218