search

ग्रेटर नोएडा में NPCL का बड़ा एक्शन, बकाया बिल पर हिमालया प्राइड सोसायटी की बिजली कटी; 1150 घरों में हुआ अंधेरा

Chikheang 2026-2-25 11:57:09 views 952
  

एनपीसीएल ने काटी ग्रेटर नोएडा की सोसायटी की बिजली। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बिजली बिल बकाएदारों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए आज एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित हिमालया प्राइड सोसायटी की बिजली काट दी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन 4 में स्थित हिमालया प्राइड सोसायटी पर जनवरी के बिल का 6 लाख, 55 हजार, 624 रुपए बकाया है।

एनपीसीएल की ओर से भुगतान के लिए बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी हिमालया प्राइड की ओर से बकाए बिल का भुगतान नहीं किया गया।
5 टावरों में रहते हैं 1150 परिवार

बिल्डर प्रबंधन की ओर से बकाए का भुगतान नहीं करने पर एनपीसीएल की ओर से पहले हिमालया प्राइड को डिसकनेक्शन का नोटिस भेजा गया लेकिन फिर भी उनकी ओर से बकाए बिल का भुगतान नहीं किया गया जिसके बाद आज सुबह 9.30 बजे उनकी बिजली काट दी गई।

हिमालया प्राइड में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन है और वहां 5 टावरों में करीब 1150 परिवार रहते हैं। अगर फरवरी महीने को शामिल कर लें तो हिमालया प्राइड पर टोटल आउटस्टैंडिंग बिल 22 लाख, 99 हजार, 681 रुपए का है।

फरवरी का बिल जमा करने का अंतिम देय तिथि 28 फरवरी है। बिल का भुगतान नहीं करने पर इससे पहले भी हिमालया प्राइड की बिजली काटी जा चुकी है। पिछले साल बकाए बिल का भुगतान नहीं करने पर एनपीसीएल की ओर से हिमालया प्राइड की दो बार बिजली काटी गई थी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर CPCB सख्त, 80 औद्योगिक इकाइयों की बिजली कटी   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244