search

लखनऊ में पत्नी के घर न आने से नाराज शिक्षा विभाग के बाबू ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 2026-2-25 11:57:04 views 1205
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंदिरा नगर के मानस ग्रीन विहार निवासी शिक्षा विभाग में तैनात 45 वर्षीय बाबू सुमित कुमार ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह औरैया में तैनात थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीते कुछ दिनों से उनकी पत्नी अपने मायके में थी।

इसी वजह से सुमित ने नाराज होकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुमित के परिवार का उनके ससुरालीजनों से विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों को समझाया। इसके बाद परिवारजन शव लेकर चले गए।
पत्नी के मायके से न लौटने पर इलेक्ट्रिशियन ने की आत्महत्या

नरही निवासी 28 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन सुमित कश्यप ने सोमवार देर रात अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। बहनोई शिवम ने बताया कि चार महीने पहल सुमित की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था।

दो महीने से वह मायके में हैं। कई बार कहने पर भी वह ससुराल नहीं आ रही थी। सोमवार को सुमित नशे में घर आया था।

इसके बाद रात में घर में फंदे से लटककर जान दे दी। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126