search

गिरिडीह में नाबालिग के लापता होने पर ग्रामीणों में आक्रोश, बरामदगी की मांग को लेकर सड़क जाम

deltin33 2026-2-12 12:56:54 views 1104
  

आयुष कुमार की बरामदगी की मांग को लेकर रोड जाम करते लोग।  



संवाद सहयोगी, जागरण, धनवार (गिरिडीह)। धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला से लापता 11 वर्षीय आयुष कुमार मंगलवार से गायब है। आयुष कुमार की बरामदगी की मांग को लेकर गुरुवार सुबह लगभग सात बजे लोगों ने धनवार-खोरिमहुआ मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही बैठ गए । जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। आयुष के लापता होने के बाद से क्षेत्र में भय व आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

मायाराम टोला निवासी लक्ष्मण दास का 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार 10 फरवरी की शाम से लापता है। स्वजन के अनुसार आयुष घर के पीछे खेल रहा था। अंधेरा होने के बाद जब वह घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। स्वजन ने मामले की सूचना धनवार थाना को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी और संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। आसपास के गांवों में पूछताछ के साथ-साथ विभिन्न संदिग्ध बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद भी सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी भी आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। जल्द से जल्द किशोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और यदि किसी को कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

इधर, पीड़ित परिवार से मिलने धनवार नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रखंड व जिला स्तर के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। सभी ने परिवार को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूरे क्षेत्र में बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131