search

कमल हासन से 40 साल बाद हुई Big B की मुलाकात, Kalki 2 के सेट से Amitabh ने शेयर की BTS तस्वीरें

Chikheang 3 hour(s) ago views 345
  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रविवार को अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलते हैं। ये सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। हालांकि, बीता रविवार थोड़ा अलग रहा क्योंकि अभिनेता ने फैंस को अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि वो काम में व्यस्त होने के कारण उनसे नहीं मिल पाएंगे।

दरअसल एक्टर हैदराबाद में \“कल्कि 2898 एडी\“ (Kalki 2898AD) के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने सेट से कुछ BTS तस्वीरें भी शेयर कीं जोकि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने तोड़ी जलसा की परंपरा, फैंस से नहीं मिलेंगे बिग बी; क्या है इसका कारण?
फैंस से नहीं मिल पाए थे अमिताभ

मंगलवार को बिग बी ने अपने घर के बाहर की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके प्रशंसकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए बेताब खड़ी थी, जबकि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वे उनसे मिल नहीं पाएंगे। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “मैंने उन्हें बताया था कि इस रविवार को मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा हूं... लेकिन फिर भी वे आए... बस देखने के लिए...।“

  
गिरफ्तार में साथ आए थे नजर

इसी के साथ ही उन्होंने सालों बाद कमल हासन के साथ काम करने को लेकर भी खुशी जाहिर की। दोनों ने आखिरी बार गिरफ्तार में काम किया था जोकि 1985 में रिलीज हुई थी।

  

तस्वीरों के साथ पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “महान कमल हासन से मुलाकात हुई, हम सालों बाद साथ काम करेंगे...आखिरी बार \“गिरफ्तार\“ में।“ अपने ब्लॉग में यह जानकारी शेयर करते हुए बिग बी ने हैदराबाद में अपनी वापसी की घोषणा की। वह कल्कि 2898एडी में अश्वत्थामा के रूप में वापसी करेंगे।

  
कमल हासन ने निभाया था विलेन का रोल

बता दें कि कमल हासन और अमिताभ बच्चन दोनों \“कल्कि 2898 ईडी\“ पार्ट 1 का हिस्सा रहे हैं। फिल्म में कमल हासन ने विलन सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई है जो \“कॉम्प्लेक्स\“ नामक शहर के एक बीमार, बुजुर्ग और तानाशाह राजा हैं। वो अमर और जवान बनने के लिए लड़कियों के भ्रूण का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी की मदद से करता है।

यह भी पढ़ें- जंजीर और डॉन का वो \“इंस्पेक्टर\“, जिसे असल में पुलिसवाला समझ लोग करते थे सलाम, दिलचस्प है Iftekhar की दास्तां   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167554